[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

उत्तर भारत में बारिश-भूस्खलन से तबाही : जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, उत्तराखंड और यूपी में भारी नुकसान

gmedianews24.com/नई दिल्ली। उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश और भूस्खलन से हालात बिगड़ गए हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग घटनाओं में अब तक 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू टीमें लगातार राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं।

🔹 जम्मू-कश्मीर
रियासी जिले के बदर गांव में शनिवार सुबह हुए लैंडस्लाइड में अब तक 7 शव बरामद किए गए हैं। मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका है। वहीं, रामबन के राजगढ़ इलाके में बादल फटने से 3 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग लापता हैं। कटरा में लगातार बारिश के चलते वैष्णो देवी यात्रा 5 दिन से रुकी हुई है। 26 अगस्त को यहां हुए लैंडस्लाइड में 34 लोगों की मौत हुई थी।

🔹 हिमाचल प्रदेश
मंडी जिले के गोहर में शुक्रवार देर रात बादल फटने से नांडी पंचायत के नसेंणी नाले में कई गाड़ियां बह गईं। शिमला के जतोग कैंट क्षेत्र में भी लैंडस्लाइड हुआ, जिसके चलते सेना की रिहायशी इमारतों को खाली कराया गया।

🔹 पंजाब
अमृतसर, पठानकोट समेत 8 जिलों में बाढ़ के हालात हैं। करीब 250 गांवों में 5 से 15 फीट तक पानी भर गया है। अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

🔹 उत्तराखंड
चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी और बागेश्वर में शुक्रवार को बादल फटने की घटनाएं हुईं। हादसों में 5 लोगों की मौत और 11 लोग लापता हो गए। बागेश्वर के कपकोट में कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है।

🔹 उत्तर प्रदेश
राज्य के 18 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। अब तक 774 मकान बारिश और बाढ़ से ढह चुके हैं। वाराणसी में सभी 84 घाटों का आपसी संपर्क टूट चुका है।

🔹 महाराष्ट्र
लातूर और नांदेड़ में भारी बारिश के कारण 50 सड़कें और पुल डूब गए हैं।

Related Articles

Back to top button