[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

पटना में राहुल गांधी की यात्रा को लेकर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने

gmedianews24.com/पटना। राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पीएम मोदी को गाली देने के मामले ने बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। शुक्रवार को पटना में इस घटना को लेकर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और ईंट-पत्थरबाजी भी हुई।

जानकारी के अनुसार, बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी शुरू की। थोड़ी देर बाद कांग्रेस कार्यकर्ता भी नारेबाजी करने लगे। स्थिति बिगड़ते-बिगड़ते दोनों पक्षों में हाथापाई और हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई।

बवाल बढ़ने पर पुलिस ने हस्तक्षेप किया और बीजेपी कार्यकर्ताओं को मौके से खदेड़ा। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब 30 मिनट बाद पुलिस ने उन्हें भी हटाकर जाम खुलवाया।

इस घटना के बाद बिहार के अन्य जिलों में भी तनाव फैल गया। मुजफ्फरपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया और कांग्रेस व ‘इंडी गठबंधन’ नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, आरा में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया। इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए और दोनों दलों में तीखी बहस, धक्का-मुक्की और हाथापाई हो गई।

Related Articles

Back to top button