[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

गूगल मैप ने दिखाया गलत रास्ता, ऑडी कार खाड़ी में गिरी; महिला की जान बचाई गई

gmedianews24.com/नवी मुंबई। गूगल मैप की एक गलती नवी मुंबई में एक बड़ी दुर्घटना का कारण बन गई। बेलापुर इलाके में शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात एक महिला ड्राइवर की ऑडी कार खाड़ी में गिर गई। हादसे की वजह गूगल मैप द्वारा दिखाया गया गलत रास्ता बताया जा रहा है। गनीमत रही कि समय रहते महिला को समुद्री सुरक्षा पुलिस ने रेस्क्यू कर लिया।

जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 1 बजे की है, जब कार चला रही महिला उल्वे की ओर जा रही थी। बेलापुर के पास गूगल मैप ने महिला को पुल के ऊपर जाने के बजाय नीचे का रास्ता दिखा दिया। महिला ने बिना अंदाजा लगाए नीचे का रास्ता पकड़ लिया, जो सीधे ध्रुवतारा जेट्टी की ओर जाता है।

जैसे ही कार जेट्टी के पास पहुंची, वह सीधे खाड़ी में जा गिरी। मौके पर मौजूद समुद्री सुरक्षा पुलिस ने कार को पानी में गिरते हुए देख लिया। तुरंत एक्शन लेते हुए रेस्क्यू बोट और गश्ती दल की मदद से महिला को पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। महिला को प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button