[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

अमित शाह का TMC पर हमला: कोलकाता में जारी की ‘चार्जशीट’, घुसपैठ और भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाए

gmedianews24.com/कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार के खिलाफ ‘चार्जशीट’ जारी कर सियासी हमला तेज कर दिया। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल में घुसपैठ, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल देश का एकमात्र ऐसा राज्य बन गया है, जहां से घुसपैठिए भारत में प्रवेश कर रहे हैं, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि बंगाल चुनाव के नतीजे पूरे देश की सुरक्षा से जुड़े हुए हैं।

“बंगाल चुनाव बेहद अहम”
शाह ने कहा कि अब देश में घुसपैठ का प्रमुख रास्ता बंगाल ही बचा है, जिससे देश की सुरक्षा प्रभावित हो रही है। ऐसे में बंगाल विधानसभा चुनाव कई मायनों में बेहद महत्वपूर्ण हो जाते हैं।

15 साल के शासन पर ‘चार्जशीट’
भाजपा द्वारा जारी ‘चार्जशीट’ को ‘अभियोगनामा’ बताते हुए शाह ने कहा कि इसमें ममता बनर्जी के 15 साल के शासनकाल के दौरान कथित भ्रष्टाचार और कुशासन की घटनाओं को संकलित किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button