
gmedianews24.com/रायपुर। पश्चिम एशिया में उत्पन्न हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई इस बैठक में प्रदेश के सभी संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक शामिल हुए।
आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर विशेष फोकस
बैठक में पेट्रोलियम उत्पाद, एलपीजी गैस, उर्वरक समेत अन्य जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता और सप्लाई व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में आम जनता को जरूरी सामान की कमी न होने दी जाए।
“किसी भी वस्तु की नहीं है कमी”
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर और उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराने की जरूरत नहीं है।
हर जिले में बनेगा कंट्रोल रूम
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम पहले से सक्रिय है और स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। साथ ही निर्देश दिए गए कि हर जिले में भी कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए और प्रभारी सचिव व कलेक्टर नियमित रूप से समीक्षा करें।







