
gmedianews24.com/नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का किचन बेहद महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। इसे पवित्र जगह माना जाता है, जहां से पूरे परिवार के लिए भोजन तैयार होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मान्यता है कि किचन की व्यवस्था का सीधा असर परिवार के स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति और आपसी संबंधों पर पड़ता है।
विशेषज्ञों के अनुसार, यदि किचन में चीजें वास्तु नियमों के अनुसार न रखी जाएं, तो इसका नकारात्मक प्रभाव घर में देखने को मिल सकता है। कई बार लोग अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो घर में तनाव और अशांति का कारण बनती हैं।
किचन में आईना लगाना अशुभ
वास्तु के मुताबिक, किचन में आईना लगाना शुभ नहीं माना जाता। खासकर ऐसे स्थान पर जहां चूल्हे या आग का प्रतिबिंब दिखाई दे। माना जाता है कि आईना अग्नि तत्व की ऊर्जा को प्रतिबिंबित कर अस्थिरता पैदा करता है, जिससे परिवार में विवाद बढ़ सकते हैं।
चूल्हा और सिंक पास-पास न रखें
रसोईघर में चूल्हा (अग्नि) और सिंक (जल) को एक-दूसरे के पास रखना या आमने-सामने रखना वास्तु दोष माना जाता है। इससे घर में मानसिक तनाव और कलह की स्थिति बन सकती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, दोनों के बीच कम से कम 2 से 3 फीट की दूरी होनी चाहिए।
यदि जगह कम हो, तो इनके बीच लकड़ी या ग्रेनाइट का पार्टिशन लगाना लाभकारी माना जाता है।
रखें इन बातों का ध्यान
किचन की छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर न केवल घर में सकारात्मक ऊर्जा लाई जा सकती है, बल्कि परिवार के सुख-शांति और समृद्धि को भी बनाए रखा जा सकता है।







