[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 2025 बैच के आईएएस अधिकारियों की पदस्थापना, विभिन्न जिलों में बने सहायक कलेक्टर

gmedianews24.com/रायपुर। मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में प्रथम चरण का प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद 2025 बैच के परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों को छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में सहायक कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है।

छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (मंत्रालय) द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन अधिकारियों की तैनाती संबंधित जिला कलेक्टरों के अधीन की गई है, जहां वे प्रशासनिक कार्यों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करेंगे।

इन जिलों में मिली जिम्मेदारी
जारी आदेश के अनुसार गोकुल आरके को रायगढ़ जिले में सहायक कलेक्टर बनाया गया है। वहीं ईशांत जायसवाल को कोरबा जिले में पदस्थ किया गया है। इसके अलावा वाध्यावथ यशवंत नायक को बस्तर जिले में सहायक कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रशिक्षण के बाद मैदान में उतरे अधिकारी
मसूरी स्थित अकादमी में प्रारंभिक प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को प्रशासन, नीति-निर्माण, कानून व्यवस्था और विकास योजनाओं के संचालन की बारीकियों से अवगत कराया गया। अब जिला स्तर पर पदस्थापना के बाद वे जमीनी स्तर पर शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली को समझेंगे।

प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगा मजबूती
नए आईएएस अधिकारियों की नियुक्ति से जिलों में प्रशासनिक कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। साथ ही शासन की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और जनसेवा में भी सुधार की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button