[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

भारतीय सेना को मिलेगी 800 किमी रेंज वाली ब्रह्मोस मिसाइल, दुश्मन पर बढ़ेगी मारक क्षमता

gmedianews24.com/नई दिल्ली। भारतीय सेना अपनी ताकत को और मजबूत करने के लिए 800 किमी से ज्यादा मारक क्षमता वाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल खरीदने की तैयारी में है। फिलहाल सेना के पास 450 किमी रेंज वाली ब्रह्मोस मिसाइल मौजूद है, लेकिन नए वर्जन के शामिल होने से भारत की स्ट्राइक क्षमता में बड़ा इजाफा होगा।

जल्द मिल सकती है मंजूरी
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, रक्षा अधिकारियों ने बताया है कि सेना इस नई मिसाइल का बड़ा ऑर्डर देने की योजना बना रही है। इस प्रस्ताव को रक्षा मंत्रालय की उच्चस्तरीय बैठक में जल्द मंजूरी मिल सकती है।

ऑपरेशन सिंदूर में हो चुका है इस्तेमाल
गौरतलब है कि मई 2025 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में ब्रह्मोस मिसाइल का इस्तेमाल किया गया था। इस दौरान भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान एयरफोर्स के कई अहम ठिकानों को निशाना बनाया था।

दिल्ली से इस्लामाबाद तक निशाना संभव
नई 800 किमी रेंज वाली ब्रह्मोस मिसाइल के शामिल होने के बाद भारत की मारक क्षमता और बढ़ जाएगी। दिल्ली और पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के बीच हवाई दूरी करीब 700 किमी है, ऐसे में दिल्ली से ही इस्लामाबाद तक सटीक निशाना साधा जा सकेगा।

मिसाइल फोर्स और ड्रोन पर बढ़ता फोकस
भारतीय सेना एक समर्पित मिसाइल फोर्स बनाने और मिसाइलों की संख्या बढ़ाने पर काम कर रही है। इसके साथ ही सेना अपने वर्कशॉप में बड़े पैमाने पर ड्रोन का निर्माण भी कर रही है।

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष ने लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों और ड्रोन की अहमियत को और बढ़ा दिया है। इसी को देखते हुए भारतीय सेना नई पीढ़ी के युद्ध के लिए खुद को तैयार कर रही है।

Related Articles

Back to top button