[metaslider id="31163"]
Featuredvastu

वास्तु टिप्स: इन छोटी गलतियों से रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी, बढ़ सकता है कर्ज और आर्थिक संकट

/gmedianews24.com/नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र और हिंदू मान्यताओं के अनुसार, घर में की जाने वाली कुछ छोटी-छोटी गलतियां मां लक्ष्मी को नाराज कर सकती हैं। इसका असर सीधे तौर पर घर की आर्थिक स्थिति पर पड़ता है, जिससे कर्ज बढ़ना, धन हानि और नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव देखने को मिलता है। सुबह और शाम के समय कुछ खास नियमों का पालन करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

तुलसी को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि शाम के समय तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं और घर की आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। पूजा के लिए सुबह ब्रह्म मुहूर्त में ही तुलसी के पत्ते तोड़ना शुभ माना जाता है।

 शाम को कूड़ा फेंकना माना गया अशुभ

वास्तु के अनुसार, शाम के समय घर की सफाई या कूड़ा बाहर फेंकना वर्जित है। इससे घर की सकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाती है और दरिद्रता का वास हो सकता है। इसलिए घर की सफाई सुबह करना बेहतर माना जाता है।

 संध्या समय सोना नहीं है शुभ

शाम का समय पूजा-पाठ और ईश्वर स्मरण के लिए होता है। इस दौरान सोना अशुभ माना गया है। मान्यता है कि इससे आलस्य बढ़ता है और आर्थिक प्रगति में बाधा आती है। इस समय परिवार के साथ भजन-कीर्तन या ध्यान करना शुभ फल देता है।

इन दिनों करें धन से जुड़े काम

धन संबंधी महत्वपूर्ण कार्य जैसे लेन-देन, निवेश या कर्ज चुकाना सोमवार और बुधवार को करना शुभ माना गया है। इन दिनों किए गए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना अधिक रहती है।

Related Articles

Back to top button