[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

चोरी के विवाद ने लिया खूनी रूप, 52 वर्षीय व्यक्ति की हत्या

gmedianews24.com/बिलासपुर. चोरी के विवाद के चलते रविवार को बदमाश युवकों ने मिलकर दो लोगों पर दिनदहाड़े लाठी व फरसा से हमला कर दिया. जिससे एक 52 वर्षीय व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. बीच-बचाव करने पहुंचे उसके साथी पर भी वार किया. घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य आरोपी फरार हैं. इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. मामला कोटा थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, करगीखुर्द कोरीपारा निवासी हाल मुकाम गनियारी भादम के मोहन पांडे (52) रविवार को अपने साथी गनियारी निवासी शरद कौशिक गांव में घूम रहे थे. दोपहर 2 बजे आरोपी राजा राम साहू (21) ने अपने साथियों के साथ आया, फिर रॉड, लाठी और फरसा से मोहन पांडे पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस बीच शरद कौशिक ने बीच-बचाव किया. तब आरोपियों ने उसके ऊपर भी जानलेवा हमला किया गया. मोहन की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. इसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए.

घटना सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. शव को अस्पताल भेज दिया. घायल शरद कौशिक को अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई. चारों तरफ घेराबंदी कर मुख्य आरोपी राजाराम साहू को गिरफ्तार किया है. मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है.

Related Articles

Back to top button