[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

ईरान-इजरायल तनाव का असर: रुपये में गिरावट और महंगाई के खतरे पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला

gmedianews24.com/नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव—ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते टकराव—का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और वैश्विक मंदी की आशंका के बीच भारतीय मुद्रा पर भी दबाव बढ़ा है। डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार कमजोर हो रहा है।

इसी मुद्दे को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाए।

‘रुपया 100 के करीब, महंगाई के संकेत’
राहुल गांधी ने लिखा कि रुपये का डॉलर के मुकाबले 100 के स्तर की ओर बढ़ना और औद्योगिक ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी सिर्फ आंकड़े नहीं, बल्कि आने वाली महंगाई के स्पष्ट संकेत हैं। उन्होंने कहा कि उत्पादन और परिवहन महंगे होंगे, जिसका सबसे ज्यादा असर एमएसएमई सेक्टर पर पड़ेगा।

‘हर परिवार की जेब पर पड़ेगा असर’
उन्होंने आगे कहा कि रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम बढ़ेंगे और विदेशी निवेश (FII) के बाहर जाने से शेयर बाजार पर भी दबाव बढ़ेगा। राहुल गांधी के मुताबिक, इसका सीधा असर देश के हर परिवार की जेब पर पड़ेगा।

उन्होंने यह भी आशंका जताई कि चुनाव के बाद पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के पास न तो स्पष्ट दिशा है और न ही ठोस रणनीति।

पहले भी जता चुके हैं चिंता
राहुल गांधी इससे पहले भी ऊर्जा सुरक्षा और बढ़ती कीमतों को लेकर चिंता जता चुके हैं। उन्होंने कहा था कि यदि समय रहते सरकार ने कदम नहीं उठाए, तो ईंधन की कीमतें करोड़ों भारतीय परिवारों के लिए बड़ी समस्या बन जाएंगी।

इस बीच आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर भारत जैसे आयात-निर्भर देशों पर पड़ना तय है। आने वाले समय में महंगाई और आर्थिक दबाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button