[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

कोच्चि में दिल दहला देने वाली घटना: तीन बच्चों समेत परिवार के 5 सदस्य मृत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका

gmedianews24.com/कोच्चि। कोच्चि शहर से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। वदुथला क्षेत्र में स्थित एक किराए के मकान में तीन मासूम बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतकों की पहचान 58 वर्षीय श्रीकुमारी, उनकी 36 वर्षीय बेटी अश्वथी नायर और अश्वथी के तीन बच्चों के रूप में हुई है। बच्चों में 14 और 4 वर्ष के दो बेटे तथा 2 वर्ष की एक मासूम बच्ची शामिल है। यह परिवार मूल रूप से तिरुवनंतपुरम के विलाप्पिलसाला का रहने वाला था।

किराए के मकान में रह रहा था परिवार
पुलिस के अनुसार, परिवार पिछले कुछ महीनों से वदुथला में करसका रोड स्थित एक किराए के मकान में रह रहा था। बताया जा रहा है कि परिवार के एक बच्चे का पास के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जिसके चलते वे कोच्चि में ठहरे हुए थे।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा
शनिवार दोपहर एक केबल टीवी ऑपरेटर काम के सिलसिले में घर पहुंचा। जब उसने खिड़की से अंदर झांका तो देखा कि दो महिलाएं फंदे से लटकी हुई हैं। यह दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी।

सामूहिक आत्महत्या की आशंका
प्रारंभिक जांच में पुलिस को संदेह है कि दोनों महिलाओं ने पहले तीनों बच्चों को जहर दिया और उसके बाद खुद फांसी लगा ली। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगा।

मौके से मिला सुसाइड नोट
पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसे जांच के लिए भेजा गया है। मामले की जांच एर्नाकुलम नॉर्थ पुलिस द्वारा की जा रही है।

Related Articles

Back to top button