gmedianews24.com/रायपुर। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें 100 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।
इस प्लेसमेंट कैंप में 10वीं, 12वीं, स्नातक और स्नातकोत्तर पास अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। खास बात यह है कि इसमें महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवारों को समान अवसर मिलेगा।
वोडाफोन आइडिया में 100 पदों पर भर्ती
कैंप में निजी क्षेत्र की कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड द्वारा अर्बन प्रमोटर के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 10,000 से 20,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
8वीं पास के लिए भी मौका
इसके अलावा पेस्ट कंट्रोल टेक्नीशियन के 5 पदों पर भी भर्ती की जाएगी, जिसके लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं पास निर्धारित की गई है। इससे कम पढ़े-लिखे युवाओं को भी रोजगार पाने का अवसर मिलेगा।







