
gmedianews24.com/नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने 20 मार्च से प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में ₹2.09 से ₹2.35 प्रति लीटर तक बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि सामान्य पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
Bharat Petroleum (BPCL) प्रीमियम पेट्रोल को ‘स्पीड’, Hindustan Petroleum (HPCL) ‘पावर’ और Indian Oil Corporation (IOCL) ‘XP95’ नाम से बेचती हैं।
भोपाल में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत बढ़कर करीब ₹117 प्रति लीटर पहुंच गई है।
बताया जा रहा है कि कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के चलते यह बढ़ोतरी की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है, जिससे पेट्रोल की कीमतों पर असर पड़ा है।
विशेषज्ञों के अनुसार, प्रीमियम पेट्रोल का ऑक्टेन नंबर ज्यादा होता है, जिससे इंजन की परफॉर्मेंस बेहतर होती है और नॉकिंग की समस्या कम होती है।







