[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

जोमैटो पर खाना ऑर्डर करना हुआ महंगा, प्लेटफॉर्म फीस में 19% बढ़ोतरी

gmedianews24.com/नई दिल्ली। Zomato ने अपने यूजर्स को झटका देते हुए प्लेटफॉर्म फीस में 19% की बढ़ोतरी कर दी है। अब हर ऑर्डर पर ग्राहकों को ₹12.50 की जगह ₹14.90 फीस देनी होगी, यानी प्रति ऑर्डर ₹2.40 ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। GST जोड़ने के बाद यह राशि और बढ़ जाएगी।

प्लेटफॉर्म फीस हर फूड ऑर्डर पर लगने वाला अतिरिक्त चार्ज होता है, जो GST, रेस्तरां चार्ज और डिलीवरी फीस से अलग होता है।

जानकारी के मुताबिक, जोमैटो रोजाना करीब 20 से 25 लाख ऑर्डर डिलीवर करता है।

वहीं, इसकी प्रतिद्वंदी कंपनी Swiggy भी टैक्स सहित लगभग ₹14.99 प्लेटफॉर्म फीस वसूल रही है। माना जा रहा है कि दोनों कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा के चलते फीस में बदलाव का सिलसिला जारी रह सकता है।

Related Articles

Back to top button