
gmedianews24.com/नई दिल्ली। Delhi NCR में गुरुवार के बाद शुक्रवार सुबह की शुरुआत भी बारिश के साथ हुई, जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। Noida, Gurugram और Delhi समेत कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
India Meteorological Department (IMD) ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली, नोएडा, दादरी और ग्रेटर नोएडा में पूरे दिन बारिश होने की संभावना है। साथ ही तेज हवाएं चलने, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, खुले स्थानों से दूर रहने और सुरक्षित जगहों पर रहने की सलाह दी है। लगातार बारिश के चलते जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका भी जताई जा रही है।
दिल्ली के अलावा Haryana, Punjab, Uttar Pradesh, Uttarakhand, Himachal Pradesh, Bihar, Jharkhand और West Bengal समेत कई राज्यों में भी मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है।
मौसम में इस बदलाव की शुरुआत बुधवार को हल्की बूंदाबांदी से हुई थी, जबकि गुरुवार की बारिश ने मौसम को पूरी तरह सुहाना बना दिया। लगातार बादल छाए रहने और रुक-रुककर हो रही बारिश से लोगों को कई दिनों की गर्मी से राहत मिली है।
तेज हवाओं के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से कम है और इस महीने का अब तक का सबसे कम तापमान है।
साथ ही, पिछले तीन वर्षों में इस बार मार्च में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है। अब तक औसतन 9.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो इस मौसम के लिए असामान्य मानी जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण हुआ है और अगले कुछ दिनों तक मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है।







