[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल: हिंदू देवी-देवताओं पर टिप्पणी के आरोप में एडवोकेट पर FIR

gmedianews24.com/रायपुर। राजधानी रायपुर के राजातालाब इलाके में सोशल मीडिया पर की गई एक विवादित पोस्ट को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया। हिंदू देवी-देवताओं और हिंदुत्व को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने एक अधिवक्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक राजातालाब निवासी अंजुम खान, जो पेशे से अधिवक्ता हैं, ने अपने सोशल मीडिया स्टेटस पर रमजान की शुभकामनाओं के साथ हिंदू देवी-देवताओं को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। पोस्ट वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी फैल गई।

मामले की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता सिविल लाइन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर नारेबाजी भी की।

बताया जा रहा है कि हिंदू संगठन से जुड़े तुलेश यादव ने 14 मार्च को सोशल मीडिया पर यह पोस्ट देखी और इसे लेकर आपत्ति जताई। इसके बाद अगले दिन संगठन के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी गई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी अधिवक्ता के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में FIR दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button