
gmedianews24.com/नई दिल्ली। घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए Feng Shui के नियमों का पालन करना काफी लाभदायक माना जाता है। फेंगशुई के अनुसार घर में ऊर्जा यानी ‘ची’ (Chi) का संतुलन बेहद जरूरी होता है। खासतौर पर घर का मुख्य द्वार सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश का मुख्य रास्ता माना जाता है, इसलिए इससे जुड़े नियमों का ध्यान रखना जरूरी है।
मुख्य द्वार की दिशा का रखें ध्यान
फेंगशुई के अनुसार घर का मुख्य द्वार उत्तर, पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में होना सबसे शुभ माना जाता है। इसके साथ ही मुख्य दरवाजे के आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। दरवाजे के पास पर्याप्त रोशनी और हवा का होना भी जरूरी है। फेंगशुई मान्यता के मुताबिक मुख्य द्वार पर चौखट बनवाना भी शुभ माना जाता है।
इन चीजों से करें सजावट
घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बनाए रखने के लिए मुख्य द्वार या खिड़कियों के पास विंड चाइम लगाना अच्छा माना जाता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा कम होती है। इसके अलावा मुख्य द्वार के दोनों ओर तुलसी या मनी प्लांट जैसे पौधे रखना भी शुभ माना जाता है।
फेंगशुई के अनुसार मुख्य दरवाजे का रंग लाल, भूरा या सुनहरा रखना समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
भूलकर भी न करें ये गलतियां
फेंगशुई के नियमों के अनुसार घर का मुख्य दरवाजा टूटा-फूटा या जर्जर नहीं होना चाहिए। मुख्य द्वार के पास जूते-चप्पलों का ढेर, कबाड़ या बेकार सामान जमा करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश रुक जाता है।
साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि दरवाजा खोलते या बंद करते समय आवाज न करे। इन छोटे-छोटे नियमों का पालन करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है और सुख-समृद्धि बनी रहती है।







