[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

जांजगीर में पिता की दरिंदगी: 5 साल के बेटे को नहर में डुबोकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

gmedianews24.com/जांजगीर। छत्तीसगढ़ के Janjgir-Champa जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक हैवान पिता ने अपने ही 5 वर्षीय मासूम बेटे को नहर में डुबोकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मामला Pamgarh थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भैसों गांव निवासी रेशम लाल यादव (27) की शादी वर्ष 2018 में Bhilauni की एक महिला से हुई थी। दंपति के तीन बच्चे हैं। पारिवारिक विवाद और आए दिन होने वाले झगड़े के कारण पत्नी अपनी दो बेटियों को लेकर मायके भिलौनी चली गई थी, जबकि बेटा आयुष अपने पिता के साथ ही रह रहा था।

बताया जा रहा है कि आरोपी रेशम यादव अक्सर अपनी पत्नी को फोन कर धमकी देता था कि वह पहले बेटे को मार देगा और उसके बाद खुद भी जान दे देगा। इसी बीच उसने अपनी धमकी को सच करते हुए मासूम बेटे को नहर में डुबोकर उसकी हत्या कर दी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

Related Articles

Back to top button