[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

आज घोषित होंगी 5 राज्यों की विधानसभा चुनाव की तारीखें, शाम 4 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

gmedianews24.com/नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का आज ऐलान किया जाएगा। चुनाव आयोग आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा करेगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त Gyanesh Kumar के साथ चुनाव आयुक्त Sukhbir Singh Sandhu और Vivek Joshi भी मौजूद रहेंगे।

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही इन सभी राज्यों में आदर्श चुनाव आचार संहिता (Model Code of Conduct) तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएगी।

चुनावी तैयारियों का लिया गया जायजा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने हाल ही में आयोग की टीम के साथ सभी पांच चुनावी राज्यों का दौरा पूरा किया है। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक कर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। आयोग ने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था सहित कई पहलुओं पर चर्चा की।

इस बार कम चरणों में हो सकता है मतदान

जानकारी के अनुसार, इस बार चुनाव आयोग मतदान प्रक्रिया को कम चरणों में पूरा करने पर विचार कर रहा है। साल 2021 में West Bengal में विधानसभा चुनाव 8 चरणों में कराए गए थे, लेकिन इस बार चरणों की संख्या कम रहने की संभावना है।

पश्चिम बंगाल में सुरक्षा पर विशेष ध्यान

पश्चिम बंगाल को सुरक्षा के लिहाज से अधिक संवेदनशील माना जाता है। निष्पक्ष और हिंसा मुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए यहां केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button