[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

दुबई-अबू धाबी के लिए कई उड़ानें रद्द, भारत-यूएई के बीच यात्रा करने वाले सैकड़ों यात्री फंसे

gmedianews24.com/नई दिल्ली। भारत और यूएई के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को 15 मार्च 2026 को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। दुबई एयरपोर्ट अथॉरिटी के निर्देशों के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की कई ‘एड-हॉक’ उड़ानों को रद्द करना पड़ा है, जिससे सैकड़ों यात्री फंस गए हैं।

एयर इंडिया ने स्पष्ट किया है कि दुबई एयरपोर्ट अथॉरिटी के निर्देशों के कारण उसे अपनी उड़ानों की संख्या कम करनी पड़ी। दिल्ली-दुबई मार्ग पर अब केवल एक रिटर्न फ्लाइट ही संचालित होगी, जबकि पहले निर्धारित पांच उड़ानों में से चार को रद्द कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, यूएई एयरपोर्ट अथॉरिटी के निर्देशों के चलते 15 मार्च को दुबई और अबू धाबी जाने वाली अधिकांश उड़ानें प्रभावित हुई हैं। दुबई के लिए निर्धारित छह उड़ानों में से पांच रद्द कर दी गई हैं, जबकि अबू धाबी के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की सभी पांच उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई के लिए भी छह में से पांच उड़ानें रद्द हैं और केवल दिल्ली-दुबई रिटर्न फ्लाइट ही संचालित की जा रही है।

हालांकि कुछ अन्य यूएई शहरों के लिए सीमित उड़ानें संचालित करने की योजना बनाई गई है। शारजाह के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस दिल्ली, कन्नूर, कोच्चि, कोझिकोड, मुंबई और तिरुवनंतपुरम से उड़ानें संचालित करेगी। वहीं रास अल खैमाह के लिए कोझिकोड और कोच्चि से उड़ानें जारी रहेंगी।

उड़ानें रद्द होने के कारण एयरपोर्ट पर यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एयरलाइंस ने प्रभावित यात्रियों को रिफंड या वैकल्पिक उड़ान की सुविधा देने की बात कही है।

Related Articles

Back to top button