[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में SC-ST एक्ट के 2455 मामले दर्ज, 41% केस रेप से जुड़े

gmedianews24.com/रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 जनवरी 2023 से 16 फरवरी 2026 तक SC-ST एक्ट के तहत कुल 2455 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें सबसे अधिक मामले महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े हैं। विधानसभा में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार इन मामलों में 1013 केस रेप के हैं, जो कुल मामलों का करीब 41 प्रतिशत है।

सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस अवधि में 73 हत्या, 380 मारपीट कर चोट पहुंचाने, 60 गंभीर चोट और 30 अपहरण के मामले भी दर्ज किए गए हैं। यानी लगभग हर तीन मामलों में से एक मामला रेप से जुड़ा हुआ है।

यह जानकारी विधानसभा में 12 मार्च को लिखित प्रश्नोत्तर के दौरान सामने आई। भाजपा विधायक पुन्नूलाल मोहले ने सरकार से पिछले तीन वर्षों में SC-ST एक्ट के तहत दर्ज मामलों और उनकी प्रकृति को लेकर सवाल पूछा था।

जिस पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने सदन में जवाब देते हुए बताया कि यह आंकड़े राज्य के विभिन्न जिलों से प्राप्त रिकॉर्ड के आधार पर तैयार किए गए हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि कई मामलों में पुलिस द्वारा अदालत में चालान पेश किया जा चुका है, जबकि कुछ मामलों की जांच अभी जारी है।

Related Articles

Back to top button