[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

औद्योगिक क्षेत्र में लकड़ी फैक्ट्री में भीषण आग, ट्रैक्टर व मशीनें जलकर खाक

gmedianews24.com/रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक लकड़ी फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्ट्री परिसर में खड़ा एक ट्रैक्टर और कई मशीनें जलकर पूरी तरह नष्ट हो गईं। घटना के दौरान फैक्ट्री के अंदर मौजूद दो कर्मचारियों को दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

मिली जानकारी के अनुसार उरला थाना क्षेत्र स्थित भीम सरिया मिनरल प्रा. लि. की लकड़ी फैक्ट्री में शुक्रवार देर रात करीब आधी रात के आसपास अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। फैक्ट्री से उठती तेज लपटें और घना धुआं देखकर आसपास के लोग घबरा गए और तुरंत पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही नगर निगम और निजी संस्थानों की छह से अधिक दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास शुरू किया। करीब ढाई से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका।

इस दौरान दमकल टीम ने साहसिक कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री के अंदर फंसे दो कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते किए गए इस रेस्क्यू से एक बड़ा हादसा टल गया।

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। आग से फैक्ट्री को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button