[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले की जांच की मांग, छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

gmedianews24.com/कोरबा, 13 मार्च 2026। गैर-राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने जिले में कलेक्टर के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर दो गंभीर मामलों में केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। संगठन ने एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र में 70 लाख टन कोयले की कथित हेराफेरी और बलरामपुर जिले में अफीम की अवैध खेती के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।

ज्ञापन में संगठन ने आरोप लगाया कि एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र में लगभग 70 लाख टन कोयले की हेराफेरी हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2100 करोड़ रुपये बताई जा रही है। संगठन ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए ज्ञापन की एक प्रति केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को भी भेजी है। संगठन का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे इस मुद्दे को लेकर आंदोलन तेज करने को मजबूर होंगे।

संगठन ने बलरामपुर जिले में सामने आए अफीम की अवैध खेती के मामलों पर भी कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसे मामलों पर सख्ती से अंकुश लगाना जरूरी है, ताकि कानून व्यवस्था और शासन की विश्वसनीयता बनी रहे।

Related Articles

Back to top button