[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

कोरबा में पत्नी की निर्मम हत्या, चरित्र शंका में पति ने डंडे से पीटकर ली जान

gmedianews24.com/कोरबा/पसान। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्र पसान में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पत्नी पर डंडे से ताबड़तोड़ वार किए और उसका सिर दीवार पर पटक दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मुर्गा-भात की दावत के बाद हुआ खूनी विवाद

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम साजाकछार सारिसमार निवासी प्रार्थी नन्नू कूजूर ने बताया कि 9 मार्च की रात वह अपने चाचा राजूलाल कूजूर के घर मुर्गा-भात खाने गया था। भोजन के बाद वह अपने घर लौट आया। इसी दौरान देर रात राजूलाल कूजूर और उसकी पत्नी उर्मिला बाई के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।

बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर राजूलाल ने लकड़ी के बहिंगा (डंडे) से उर्मिला बाई के सिर पर कई वार कर दिए। इसके बाद उसने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए पत्नी का सिर दीवार पर पटक दिया। गंभीर चोट लगने से उर्मिला बाई की मौके पर ही मौत हो गई।

सुबह खुद ही दी घटना की जानकारी

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रात भर घर में ही मौजूद रहा। अगले दिन सुबह करीब 7 बजे उसने खुद ही परिजनों को घटना की जानकारी दी। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो उर्मिला बाई का शव लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा था और घर की दीवार पर भी खून के निशान दिखाई दे रहे थे।

Related Articles

Back to top button