
gmedianews24.com/कोरबा। छत्तीसगढ़ के Korba जिले में Hasdeo River में नहाने गए एक युवक का अब तक पता नहीं चल सका है। दो दिन बीत जाने के बाद भी युवक का शव बरामद नहीं हो पाया है।
जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय Naushad Khan रविवार दोपहर अपने तीन दोस्तों के साथ Darri थाना क्षेत्र के कलमीदुग्गू के पास नदी में नहाने गया था। इसी दौरान उसने तेज बहाव वाली नदी में छलांग लगा दी और पानी के बहाव में बह गया।
दोस्तों ने उसे बचाने के लिए नदी में कूदकर प्रयास किया, लेकिन वे किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकल आए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू की।
सूचना पर दर्री थाना पुलिस और जिला प्रशासन की नगरसेना की गोताखोर टीम लगातार युवक की तलाश में जुटी हुई है। हालांकि दो दिनों की खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि युवक नदी में बहने के बाद जलकुंभी में फंस गया होगा। पुलिस और गोताखोरों की टीम तलाश अभियान जारी रखे हुए है।







