[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

रायगढ़ में दो दोस्तों की एक ही फंदे पर लटकी मिली लाश, बर्थडे पार्टी के बाद दी जान

gmedianews24.com/रायगढ़। छत्तीसगढ़ के Raigarh जिले के चिखली गांव में मंगलवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दो दोस्तों की लाश एक ही साड़ी के अलग-अलग छोर से फंदे पर लटकी हुई मिली। मृतकों की पहचान Deepak Bareth (20) और Shivsharan (21) के रूप में हुई है। मामला Pusaur थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक मजदूरी करते थे। सोमवार 9 मार्च को दीपक का जन्मदिन था। इस दौरान दोनों दोस्तों ने साथ में जन्मदिन मनाया और चिखली बाजार में शराब पीकर पार्टी की।

बताया जा रहा है कि देर रात दोनों युवक गांव के शासकीय माध्यमिक शाला परिसर में पहुंचे और वहां बबूल के पेड़ पर एक ही साड़ी के अलग-अलग छोर से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। मंगलवार सुबह जब ग्रामीणों ने स्कूल परिसर में दोनों की लाश देखी तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है, हालांकि दोनों युवकों ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button