[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

करूर भगदड़ केस: एक्टर विजय ने CBI से मांगी 15 दिन की राहत, चेन्नई में पूछताछ कराने की भी अपील

gmedianews24.com/चेन्नई। तमिलनाडु के करूर भगदड़ मामले में अभिनेता और राजनेता Vijay ने Central Bureau of Investigation (CBI) से पूछताछ को लेकर दो अहम अपील की हैं। उन्होंने जांच एजेंसी से 15 दिनों की राहत देने और पूछताछ चेन्नई या उसके आसपास करने का अनुरोध किया है।

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, विजय की 15 दिन की राहत वाली अपील को स्वीकार कर लिया गया है। एजेंसी जल्द ही उन्हें पूछताछ के लिए नया नोटिस जारी करेगी। हालांकि पूछताछ चेन्नई में ही कराने की उनकी दूसरी मांग पर फिलहाल कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

सेंथिल बालाजी को भी नोटिस

इस मामले में करूर के विधायक सेंथिल बालाजी को भी सीबीआई ने पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था। लेकिन उन्होंने इस नोटिस को स्वीकार नहीं किया। ईमेल के जरिए भी एजेंसी के नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया गया है। ऐसे में सीबीआई उन्हें भी जल्द नया नोटिस भेज सकती है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद CBI कर रही जांच

दरअसल, Supreme Court of India के आदेश के बाद सीबीआई ने एसआईटी से इस मामले की जांच अपने हाथ में ले ली थी। एजेंसी 27 सितंबर 2025 को Karur में विजय की रैली के दौरान हुई भगदड़ की घटना से जुड़े सबूत जुटा रही है।

इस दर्दनाक हादसे में 41 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 60 से अधिक लोग घायल हुए थे।

जांच की निगरानी के लिए बनी कमेटी

पिछले साल अक्टूबर में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई निदेशक को जांच की जिम्मेदारी संभालने के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया था। साथ ही जांच की निगरानी के लिए पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज अजय रस्तोगी की अध्यक्षता में एक पर्यवेक्षी समिति भी गठित की गई थी।

Related Articles

Back to top button