
gmedianews24.com/नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और संभावित जंग की आशंका को देखते हुए केंद्र सरकार ने देश की सभी ऑयल रिफाइनरी कंपनियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने का निर्देश दिया है। सरकार ने इमरजेंसी पावर का इस्तेमाल करते हुए यह आदेश जारी किया है, ताकि देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी न हो।
रिपोर्ट के अनुसार, गैस सप्लाई प्रभावित होने की आशंका के चलते अब रिफाइनरियों को प्रोपेन और ब्यूटेन का उपयोग केवल एलपीजी बनाने के लिए करने को कहा गया है। साथ ही इनकी सप्लाई सरकारी तेल कंपनियों—इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम—को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उपभोक्ताओं को बिना किसी रुकावट के गैस सिलेंडर उपलब्ध हो सके।







