[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

Holi Bhai Dooj 2026: आज मनाया जा रहा होली भाई दूज, जानिए शुभ मुहूर्त और तिलक की सही विधि

gmedianews24.com/नई दिल्ली। होली के बाद मनाया जाने वाला भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व होली भाई दूज आज 5 मार्च को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस पर्व को भ्रातृ द्वितीया भी कहा जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं, वहीं भाई अपनी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हैं।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन Yamraj अपनी बहन Yamuna के घर पहुंचे थे। यमुना ने उनका तिलक कर आदरपूर्वक भोजन कराया था। इससे प्रसन्न होकर यमराज ने बहनों को सुख-समृद्धि और भाइयों को दीर्घायु का आशीर्वाद दिया था। तभी से भाई दूज का यह पर्व मनाने की परंपरा चली आ रही है।

शुभ मुहूर्त

पंडितों के अनुसार आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 09 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। वहीं अमृत काल सुबह 03 बजकर 11 मिनट से 6 मार्च की सुबह 04 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। इस शुभ समय में बहनें अपने भाइयों को तिलक कर सकती हैं।

तिलक की विधि

भाई दूज के दिन बहनें पूजा स्थान या घर के उत्तर-पूर्व कोने में आटा या रंगोली से चौक बनाती हैं और भाई को साफ स्थान पर बैठाती हैं। तिलक करते समय भाई का मुख उत्तर या ईशान दिशा की ओर होना चाहिए और बहन का मुख पश्चिम दिशा की ओर होना चाहिए।

थाली में रोली, अक्षत, कलावा, सूखा नारियल, मिठाई और दीपक रखकर भाई के माथे पर तिलक लगाया जाता है। इसके बाद बहन भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती है, आरती उतारती है और मिठाई खिलाती है।

इन बातों का रखें ध्यान

मान्यता है कि भाई दूज के दिन भाई को अपनी बहन के घर जाकर भोजन करना चाहिए। यदि बहन दूर रहती है तो फोन या संदेश के माध्यम से शुभकामनाएं दी जा सकती हैं। तिलक के बाद भाई अपनी बहन को उपहार देता है।

Related Articles

Back to top button