[metaslider id="31163"]
Featuredvastu

Vastu Tips: पर्स में देवी-देवताओं की तस्वीर रखना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं वास्तु नियम

gmedianews24.com/नई दिल्ली। कई लोग अपने पर्स में माता-पिता या देवी-देवताओं की तस्वीर रखते हैं, ताकि उन्हें हमेशा आशीर्वाद मिलता रहे। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स में देवी-देवताओं की तस्वीर रखना शुभ नहीं माना जाता है। आइए जानते हैं इससे जुड़े प्रमुख नियम और मान्यताएं।

पर्स में न रखें देवी-देवताओं की तस्वीर

वास्तु शास्त्र के मुताबिक पर्स में देवी-देवताओं की तस्वीर रखना उचित नहीं है। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। पर्स को हम अलग-अलग स्थानों पर रखते हैं, जो हमेशा स्वच्छ या पवित्र नहीं होते। इसलिए देवी-देवताओं को एक निश्चित और पवित्र स्थान पर स्थापित कर पूजा करना बेहतर माना जाता है।

क्या रखें पर्स में?

देवी-देवताओं की तस्वीरों की जगह आप घर में मोर पंख, अक्षत (चावल), श्रीयंत्र आदि रख सकते हैं। मान्यता है कि ये चीजें सकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक समृद्धि को आकर्षित करती हैं।

पर्स का रंग भी है अहम

वास्तु के अनुसार पर्स का रंग भी आर्थिक स्थिति को प्रभावित करता है। काले और नीले रंग के पर्स से दूरी बनाने की सलाह दी जाती है। कहा जाता है कि इन रंगों का पर्स रखने से धन हानि या आर्थिक अस्थिरता हो सकती है। वहीं भूरे, क्रीम या हरे रंग के पर्स को शुभ माना जाता है।

आर्थिक परेशानी से बचने के उपाय

अगर आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो पर्स में थोड़ी सी हल्दी रखना लाभकारी माना गया है। इसे सकारात्मकता और धन वृद्धि से जोड़ा जाता है।

अगर पहले से रखी है तस्वीर तो क्या करें?

यदि आप पर्स में देवी-देवताओं की तस्वीर रखते हैं, तो उसे सम्मानपूर्वक निकालकर किसी मंदिर में रख दें या बहते जल में प्रवाहित कर दें। इससे वास्तु दोष से मुक्ति मिलती है।

ध्यान रहे, ये सभी बातें धार्मिक और पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित हैं। जीवन में सुख-समृद्धि के लिए सकारात्मक सोच, मेहनत और सही वित्तीय योजना भी उतनी ही जरूरी है।

Related Articles

Back to top button