
gmedianews24.com/जम्मू। कश्मीर घाटी में जारी प्रदर्शनों के मद्देनज़र सरकार ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। जम्मू और कश्मीर प्रशासन ने सोमवार से दो दिनों के लिए सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का निर्णय लिया है।
शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने बताया कि छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और जमीनी स्थिति का आकलन करने के बाद ही संस्थानों को दोबारा खोलने का फैसला किया जाएगा।
गौरतलब है कि कश्मीर घाटी में हालिया प्रदर्शनों के कारण सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी के चलते यह कदम उठाया गया है।
जानकारी के अनुसार, दो महीने से अधिक समय तक चले शीतकालीन अवकाश के बाद सोमवार को आठवीं कक्षा तक के स्कूल दोबारा खुलने वाले थे, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए सरकार ने एहतियातन यह निर्णय लिया है। प्रशासन ने स्थिति सामान्य होने तक लोगों से सहयोग की अपील की है।






