gmedianews24.com/कोरबा। होली पर्व के मद्देनज़र जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोरबा पुलिस ने विशेष सघन अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाकर कुल 97 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए कड़े निर्देश दिए गए थे।
अभियान के तहत स्थायी वारंटी और गिरफ्तारी वारंटों की तामिली के लिए जिलेभर में विशेष दबिश दी गई। 1 मार्च 2026 को एक साथ की गई कार्रवाई में लंबे समय से फरार चल रहे 67 गिरफ्तारी वारंटी, जिनमें 30 स्थायी वारंटी शामिल हैं, को पकड़ लिया गया। इस तरह कुल 97 वारंटियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार ये सभी आरोपी न्यायालय द्वारा वारंट जारी होने के बाद भी गिरफ्तारी से बचते हुए फरार चल रहे थे। होली पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया गया।
पुलिस की अपील
कोरबा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि होली का त्योहार शांतिपूर्ण और कानून के दायरे में रहकर मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध कार्य की सूचना तुरंत नजदीकी थाना, चौकी या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।







