[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा तापमान, रायपुर में आज सुहाना मौसम; बारिश के आसार नहीं

gmedianews24.com/छत्तीसगढ़ में मौसम लगातार करवट बदल रहा है और दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है।

राजधानी रायपुर में रविवार को मौसम सुहाना रहने की संभावना है। बारिश के आसार नहीं हैं, जिससे वीकेंड पर बाहर घूमने-फिरने वालों को राहत मिल सकती है।

प्रदेश में तापमान का हाल

शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रायपुर (माना) में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा।

मौसम वैज्ञानिक ने दी जानकारी

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जो लगभग 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके साथ एक द्रोणिका विदर्भ तक पश्चिम मध्य प्रदेश होते हुए लगभग 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से 1 मार्च को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है।

Related Articles

Back to top button