
gmedianews24.com/चरखी दादरी में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप और हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक आरोपी की पहचान सार्वजनिक नहीं की है।
मृतका के परिवार ने छात्रा की सहेली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सहेली ही उसे बहला-फुसलाकर आरोपियों के पास लेकर गई थी।
रोल नंबर लेने गई थी छात्रा
परिवार के अनुसार, छात्रा 9वीं कक्षा तक जींद में अपने नाना के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। पिछले साल उसने 10वीं में चरखी दादरी में दाखिला लिया था।
बताया जा रहा है कि 24 फरवरी को वह स्कूल में रोल नंबर लेने गई थी, जिसके बाद यह घटना हुई। 26 फरवरी को उसका पहला बोर्ड परीक्षा का पेपर होना था।
शुक्रवार शाम को जींद में छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया गया।







