[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

प्रेमी के घर रोशनदान से लटकी मिली युवती की लाश, मचा हड़कंप

gmedianews24.com/बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई है। मल्हार की रहने वाली युवती तीन दिन पहले अपने प्रेमी के घर धनगंवा चली गई थी। वहां दो दिन रहने के बाद शुक्रवार सुबह उसका शव कमरे के रोशनदान में फांसी के फंदे पर लटका मिला।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

मेला देखने निकली थी, घर नहीं लौटी

जानकारी के मुताबिक, युवती मल्लिका कुर्रे मंगलवार को मेला देखने जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। कुछ देर बाद उसके प्रेमी राजू लहरिया ने युवती के परिजनों को फोन कर बताया कि वह उसके घर पहुंच गई है और उसे वापस ले जाने के लिए कहा।

बताया जा रहा है कि परिजनों ने युवती को खुद घर छोड़ने की बात कहते हुए उसे लेने से इनकार कर दिया, जिसके बाद वह प्रेमी के घर ही रह रही थी।

सुबह कमरे में फांसी पर लटका मिला शव

शुक्रवार सुबह घर के एक कमरे में युवती का शव रोशनदान में फांसी के फंदे से लटका मिला। प्रेमी और उसके परिवार ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों और कोटवार को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद वे भी मौके पर पहुंच गए।

Related Articles

Back to top button