[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

निर्माणाधीन दीवार ढही, मलबे में दबकर 2 साल के मासूम की दर्दनाक मौत

gmedianews24.com/कोरबा में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के लक्ष्मण बन तालाब स्थित काली मंदिर के पास निर्माणाधीन मकान की पक्की बाउंड्री वॉल का एक हिस्सा अचानक ढह गया। मलबे में दबकर दो वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

दीवार गिरते ही मची चीख-पुकार

जानकारी के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब दीवार के पास से लोग गुजर रहे थे और कुछ बच्चे वहीं खेल रहे थे। अचानक बाउंड्री वॉल भरभराकर गिर पड़ी और आसपास मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए।

मलबे में दबने से स्थानीय निवासी दो वर्षीय धनेश कर्ष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं संजू कर्ष (20 वर्ष) और विशाल यादव (18 वर्ष) सहित तीन लोग घायल हो गए। मोहल्लेवासियों ने तुरंत मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला। घटना में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button