[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में HIV पॉजिटिव महिला से दुर्व्यवहार, FIR दर्ज

gmedianews24.com/ जगदलपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल से मानवाधिकार और मरीजों की निजता से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। प्रसव के लिए अस्पताल पहुंची एक HIV पॉजिटिव महिला के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया गया और उसकी पहचान सार्वजनिक कर दी गई। मामले में पुलिस ने स्टाफ नर्स समेत अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहचान उजागर कर किया गया अपमान

पीड़िता का आरोप है कि सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल जगदलपुर में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर और स्टाफ ने उसके HIV संक्रमित होने की जानकारी अन्य लोगों के सामने उजागर की। इतना ही नहीं, उस पर तंज कसते हुए अपमानजनक व्यवहार किया गया।

महिला का यह भी आरोप है कि प्रसव के बाद उससे सफाई का काम कराया गया, जिससे उसे गहरा मानसिक आघात पहुंचा।

परिजनों ने बताया निजता का उल्लंघन

पीड़िता के परिजनों ने इस घटना को मरीज के अधिकारों और निजता का गंभीर उल्लंघन बताया। उनका कहना है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह का व्यवहार अमानवीय और कानून के खिलाफ है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कराया गया।

पुलिस ने दर्ज की FIR

मामला परपा थाना क्षेत्र का है। शिकायत मिलने के बाद परपा पुलिस ने स्टाफ नर्स और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि जांच में जिनकी भी भूमिका सामने आएगी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button