[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

भीषण सड़क हादसा: सगाई से लौट रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप खाई में पलटी, 4 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

gmedianews24.com/रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सगाई समारोह से लौट रहे ग्रामीणों से भरी तेज रफ्तार पिकअप वाहन खाई में पलट गई। हादसे में 4 ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए।

घायलों में से 8 लोगों को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

सगाई समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, बंगुरसूता गांव के ग्रामीण बुधवार सुबह कंवर समाज के सगाई कार्यक्रम में शामिल होने कापू क्षेत्र के गोसाईपोढ़ी गांव गए थे। कार्यक्रम से लौटते समय रात करीब 8 बजे कापू–धरमजयगढ़ मार्ग स्थित विजयघाट के पास पिकअप चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया।

Related Articles

Back to top button