[metaslider id="31163"]
Uncategorized

एपस्टीन फाइल्स विवाद: बिल गेट्स ने सार्वजनिक रूप से मांगी माफी, रिश्तों को बताया ‘जिंदगी की बड़ी भूल’

gmedianews24.com/दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल और बिल गेट्स एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। हाल ही में सामने आई ‘एपस्टीन फाइल्स’ के बाद उन्होंने अपने कर्मचारियों के सामने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए स्वीकार किया कि यौन अपराधों के आरोपी जेफ्री एपस्टीन से संबंध रखना उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलतियों में से एक था।

बताया जा रहा है कि माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक ने एक आंतरिक बैठक में यह भी स्वीकार किया कि उनके दो रूसी महिलाओं—एक ब्रिज खिलाड़ी और एक न्यूक्लियर फिजिसिस्ट—के साथ निजी संबंध रहे थे। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि ये महिलाएं एपस्टीन के कथित शोषण नेटवर्क से जुड़ी पीड़ितों में शामिल नहीं थीं।

फाउंडेशन की छवि पर पड़ा असर

गेट्स ने माना कि एपस्टीन से मुलाकातें और अपने सहयोगियों को उससे मिलवाना गंभीर भूल थी, जिससे बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की छवि को भी नुकसान पहुंचा। उन्होंने कर्मचारियों के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगी और कहा कि उन्हें उस समय बेहतर निर्णय लेना चाहिए था।

Related Articles

Back to top button