[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

मिसरोद में ओवरटेकिंग विवाद पर साध्वी रंजना से मारपीट, कार में तोड़फोड़; देर से कार्रवाई पर थाना घेराव

gmedianews24.com/नई दिल्ली/भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मिसरोद गांव में ओवरटेकिंग को लेकर विवाद के बाद साध्वी रंजना और उनके शिष्यों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि बदमाशों ने उनकी कार में तोड़फोड़ भी की और चालक की चेन झपटने की कोशिश की।

घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है। मामले में पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने थाना घेरकर विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद देर रात केस दर्ज किया गया।

कार्यक्रम से लौटते समय हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार साध्वी रंजना सलैया क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम से अपने घर लौट रही थीं। कार में उनके साथ दो अन्य साध्वियां और एक शिष्य मौजूद थे, जो वाहन चला रहा था।
शाम करीब 4:30 बजे जब उनकी कार मिसरोद गांव पहुंची, तभी सामने से आ रही एक अन्य कार से ओवरटेकिंग को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। कार में तोड़फोड़ भी की गई।

चेन झपटने का भी आरोप

शिष्यों का आरोप है कि हमलावरों ने कार चालक की चेन भी झपटने की कोशिश की। घटना के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की, लेकिन करीब छह घंटे तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

थाना घेरकर किया प्रदर्शन

पुलिस की देरी से नाराज विश्व हिंदू परिषद् और बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मिसरोद थाना पहुंचे और धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। बढ़ते दबाव के बाद पुलिस ने देर रात मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

जांच जारी, आरोपियों की तलाश

पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

Related Articles

Back to top button