
gmedianews24.com/नई दिल्ली/हैदराबाद। हैदराबाद में 21 साल की युवा यूट्यूबर बोनू कोमाली की मौत का मामला सामने आया है। उसने कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या से कुछ घंटे पहले उसने कुवैत में काम कर रही अपनी मां को भावुक मैसेज भेजा था— “आई लव यू मम्मी सो मच।” इसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया।
दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे, पंखे से लटकी मिली
जानकारी के अनुसार, कोमाली पिछले करीब 11 महीनों से हैदराबाद में अकेले रह रही थी। वह एक निजी कॉलेज में बीएससी की पढ़ाई कर रही थी और पार्ट-टाइम यूट्यूब पर लाइफस्टाइल व पर्सनल वीडियो बनाती थी। मूल रूप से वह विशाखापत्तनम की रहने वाली थी।
सोमवार तड़के करीब 1:34 बजे उसने अपनी मां बी. सत्य वरलक्ष्मी को मैसेज किया और अपने छोटे भाई का ख्याल रखने को कहा। मां ने तुरंत कॉल किया, लेकिन फोन बंद मिला। चिंता बढ़ने पर उन्होंने कोमाली की दोस्त को फ्लैट भेजा।







