छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन आज: प्रश्नकाल, ध्यानाकर्षण और राज्यपाल अभिभाषण पर चर्चा

gmedianews24.com/रायपुर। रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। सदन की कार्यवाही के दौरान प्रश्नकाल, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, याचिकाएं और राज्यपाल के अभिभाषण पर विस्तृत चर्चा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।
प्रश्नकाल में मंत्री देंगे जवाब
प्रश्नकाल के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव और मंत्री लखनलाल देवांगन सदस्यों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब देंगे।
महत्वपूर्ण दस्तावेज सदन पटल पर रखे जाएंगे
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित मंत्री केदार कश्यप, श्याम बिहारी जायसवाल और गुरु खुशवंत विभिन्न पत्रों और दस्तावेजों को सदन पटल पर रखेंगे।
नवंबर–दिसंबर 2025 सत्र के अपूर्ण प्रश्नों के पूर्ण उत्तर भी प्रस्तुत किए जाएंगे। साथ ही सदन में पढ़ी गई सूचनाओं और उनके उत्तरों का संकलन तथा राज्यपाल की अनुमति प्राप्त विधेयकों की जानकारी भी दी जाएगी।
ध्यानाकर्षण प्रस्ताव में उठेंगे अहम मुद्दे
आज सदन में दो ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी लगाए जाएंगे।
-
अजय चंद्राकर और धरमलाल कौशिक प्रदेश में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री का मुद्दा उठाएंगे।
-
विधायक राघवेंद्र सिंह राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुड़ा विषय सदन में रखेंगे।







