[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

सरकार की बड़ी कार्रवाई: 5 OTT प्लेटफॉर्म ब्लॉक, अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट पर सख्ती

gmedianews24.com/नई दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म (OTT) को ब्लॉक कर दिया है। सरकार के मुताबिक इन प्लेटफॉर्म पर अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट प्रसारित किया जा रहा था, जो कई कानूनों का उल्लंघन करता है।

कार्रवाई के दायरे में आए प्लेटफॉर्म हैं —

  • मूडएक्सवीआईपी

  • कोयल प्लेप्रो

  • डिजी मूवीप्लेक्स

  • फील

  • जुगनू

सरकार का कहना है कि इन प्लेटफॉर्म पर दिखाया जा रहा कंटेंट आईटी एक्ट और अन्य कानूनों के तहत गैरकानूनी पाया गया।

किन कानूनों के उल्लंघन पर कार्रवाई?

सरकार ने बताया कि इन OTT प्लेटफॉर्म पर मौजूद सामग्री कई कानूनों का उल्लंघन करती है, जिनमें शामिल हैं:

  • आईटी एक्ट 2000 (धारा 67) – इंटरनेट पर अश्लील कंटेंट प्रकाशित या प्रसारित करना अपराध।

  • आईटी एक्ट 2000 (धारा 67A) – यौन गतिविधि से जुड़ा कंटेंट पोस्ट करना गैरकानूनी।

  • BNS 2023 (धारा 294) – सार्वजनिक रूप से अश्लील हरकत या अभद्र भाषा दंडनीय।

  • महिलाओं के अश्लील (निषेध) अधिनियम 1986 (धारा 4) – महिलाओं को अपमानजनक या अश्लील रूप में दिखाना अपराध।

पहले भी हो चुकी है बड़ी कार्रवाई

यह पहली बार नहीं है जब सरकार ने OTT प्लेटफॉर्म पर सख्त कदम उठाया है। इससे पहले भी कई बार अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर कार्रवाई की जा चुकी है।

पिछले साल जुलाई में Ullu और ALTT समेत 25 OTT प्लेटफॉर्म पर बैन लगाया गया था।
ALTT ऐप को फिल्म और टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर ने अप्रैल 2017 में लॉन्च किया था, जबकि Ullu ऐप को विभु अग्रवाल ने 2018 में शुरू किया था। वे आईआईटी कानपुर से ग्रेजुएट हैं।

मार्च 2024 में भी सरकार ने 18 OTT प्लेटफॉर्म, 19 वेबसाइट, 10 मोबाइल ऐप और 57 सोशल मीडिया हैंडल ब्लॉक किए थे।

Related Articles

Back to top button