[metaslider id="31163"]
विदेश

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच ट्रंप का बयान, टॉप सैन्य कमांडर को लेकर चल रही खबरें बताईं गलत

gmedianews24.com/नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। इस बीच पूर्व सीआईए अधिकारी जान किरियाकोऊ दावा कर चुके हैं कि अमेरिका जल्द ही ईरान पर हमला कर सकता है, जिससे वैश्विक स्तर पर चिंताएं बढ़ गई हैं।

इसी बीच अमेरिकी सेना के शीर्ष सैन्य कमांडर जनरल डेनियल केन को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आईं। खबरों में कहा जा रहा था कि वे ईरान के साथ संभावित युद्ध के खिलाफ हैं।

डोनल्ड ट्रंप ने किया खंडन

हालांकि, इन अटकलों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर कहा कि कुछ मीडिया संस्थान यह दावा कर रहे हैं कि जनरल डेनियल केन ईरान के साथ युद्ध के खिलाफ हैं, लेकिन यह खबर “100 प्रतिशत गलत” है।

ट्रंप ने कहा कि फेक न्यूज मीडिया इस तरह की भ्रामक कहानियां फैला रहा है, जिनका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है।

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और संभावित सैन्य कार्रवाई को लेकर फिलहाल दुनिया भर की नजरें दोनों देशों की गतिविधियों पर टिकी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button