[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें, छत्तीसगढ़ सरकार का फैसला

gmedianews24.com/रायपुर। छत्तीसगढ़ में होली के दिन शराब बिक्री को लेकर एक बार फिर स्थिति बदल गई है। राज्य सरकार ने फैसला किया है कि होली के दिन पूरे प्रदेश में शराब की बिक्री पर रोक रहेगी। इस संबंध में छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग जल्द ही आधिकारिक आदेश जारी करेगा।

पहले ड्राई डे सूची से हटाया गया था होली

नई आबकारी नीति में पहले तय सात ड्राई डे में से तीन दिन — होली, मुहर्रम और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस (30 जनवरी) — को हटाने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद माना जा रहा था कि इन दिनों शराब दुकानें खुली रहेंगी।

अब बदला फैसला

हालांकि अब सरकार ने अपना रुख बदलते हुए होली पर शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। इसके तहत त्योहार के दिन राज्यभर में सभी शराब दुकानें बंद रहेंगी।

कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखकर निर्णय

बताया जा रहा है कि सामाजिक माहौल और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि होली का त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाया जा सके।

Related Articles

Back to top button