
gmedianews24.com/नई दिल्ली। दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए हंगामे के मामले में Indian Youth Congress (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को Delhi Police ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 23 फरवरी को उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था, जो करीब 20 घंटे तक चली। इस प्रकरण में अब तक 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
पुलिस के अनुसार, मध्य प्रदेश के ग्वालियर से भी तीन कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, घटना वाले दिन ही चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया था।
IYC का आरोप— “अंग्रेजों जैसा शासन”
IYC के राष्ट्रीय महासचिव शेष नारायण ओझा ने गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि समिट में प्रदर्शन करने वाले यूथ कांग्रेस नेताओं को देशविरोधी बताया गया, जो अंग्रेजों के शासनकाल की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश के बराबर नहीं हैं, अभिव्यक्ति की आज़ादी को दबाया जा रहा है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, 20 फरवरी को इंडियन यूथ कांग्रेस के 11 सदस्य नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में घुस गए थे। आरोप है कि AI समिट के दौरान उन्होंने शर्टलैस होकर नरेंद्र मोदी की फोटो वाली टी-शर्ट लहराईं और “PM मोदी इज कॉम्प्रोमाइज्ड” के नारे लगाए। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हुए थे।







