[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

दिल्ली में बम धमाके की धमकी से हड़कंप, विधानसभा भवन और लाल किला की सुरक्षा बढ़ाई गई

gmedianews24.com/दिल्ली। राजधानी में बम धमाके की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। खालिस्तानी समूह की ओर से सोमवार को भेजे गए एक धमकी भरे ईमेल में दिल्ली विधानसभा भवन, दिल्ली सचिवालय और लाल किला को निशाना बनाने की बात कही गई थी।

धमकी की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस समेत सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं। विधानसभा भवन परिसर की गहन तलाशी ली गई। बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड ने पूरे इलाके की जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

इधर लाल किला की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है और आने-जाने वालों की सख्ती से जांच की जा रही है।

स्कूलों को भी मिल चुकी है धमकी

इससे पहले भी राजधानी के दो प्रमुख स्कूलों को ईमेल के जरिए धमकी मिल चुकी है। इनमें आर्मी पब्लिक स्कूल धौला कुआं और एयरफोर्स बाल भारती स्कूल लोधी रोड शामिल हैं। सूचना मिलते ही स्कूल परिसर खाली कराए गए थे और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच की, लेकिन वहां भी कुछ संदिग्ध नहीं मिला।

इस दौरान दिल्ली फायर सर्विस की टीमें भी मौके पर पहुंची थीं।

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां ईमेल भेजने वाले की पहचान और स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई हैं। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button