[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण आरोप: पुलिस जांच तेज, वाराणसी में पूछताछ की तैयारी

gmedianews24.com/प्रयागराज / वाराणसी। बच्चों से कथित यौन शोषण के मामले में FIR दर्ज होने के बाद शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ पुलिस जांच तेज हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की अलग-अलग टीमें विभिन्न स्थानों पर जांच में जुटी हुई हैं।

हरदोई में पीड़ित परिवार का बयान दर्ज

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश पुलिस की एक टीम ने हरदोई पहुंचकर पीड़ित के परिवार के बयान दर्ज किए। वहीं दूसरी टीम सोमवार दोपहर वाराणसी पहुंची, जहां शंकराचार्य से पूछताछ की संभावना जताई जा रही है। जरूरत पड़ने पर गिरफ्तारी की कार्रवाई भी की जा सकती है।

आश्रम में वकीलों संग बैठक

इधर सोमवार सुबह शंकराचार्य ने वाराणसी स्थित अपने आश्रम में वकीलों के साथ बैठक की। माना जा रहा है कि संभावित गिरफ्तारी से बचने के लिए वे हाईकोर्ट का रुख कर सकते हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी सफाई

बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में शंकराचार्य ने कहा कि वे कहीं भाग नहीं रहे और पुलिस जांच का सामना करेंगे। उन्होंने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि जिन छात्रों के यौन शोषण का आरोप लगाया गया है, वे उनके गुरुकुल से संबंधित नहीं हैं। उन्होंने जांच को लेकर राज्य पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसी अन्य राज्य की पुलिस से भी जांच कराई जा सकती है।

आश्रम में भावुक माहौल

सोमवार सुबह एक महिला आशीर्वाद लेने आश्रम पहुंची और आरोपों को लेकर भावुक होकर रोने लगी। शंकराचार्य ने उसे शांत कराते हुए कहा कि सच सामने आने का इंतजार किया जाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button