[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

एआई समिट में विरोध प्रदर्शन: दिल्ली कोर्ट ने यूथ कांग्रेस के 4 कार्यकर्ताओं को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

gmedianews24.com/नई दिल्ली। एआई समिट के दौरान विरोध प्रदर्शन करने वाले इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के चार कार्यकर्ताओं को दिल्ली की अदालत ने 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। इन कार्यकर्ताओं ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में कार्यक्रम के दौरान शर्ट उतारकर प्रदर्शन किया था।

मामले की सुनवाई पटियाला हाउस कोर्ट में हुई, जहां न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि ने चारों आरोपियों को पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश दिया।

पुलिस कस्टडी में भेजे गए कार्यकर्ताओं में

  • कृष्ण हरि (नेशनल सेक्रेटरी, बिहार यूथ कांग्रेस)

  • कुंदन यादव

  • अजय कुमार

  • नरसिम्हा यादव शामिल हैं।

मोबाइल फोन बरामदगी और साजिश की जांच के लिए कस्टडी

पुलिस ने अदालत में दलील दी कि प्रदर्शन के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर देश विरोधी नारे लगाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक तस्वीरों वाली टी-शर्ट पहनी थी। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा में बाधा डाली गई और पुलिस को रोकने की कोशिश में तीन लोग घायल भी हुए।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के मोबाइल फोन बरामद करने, विरोध प्रदर्शन के पीछे की कथित साजिश, फंडिंग के स्रोत और टी-शर्ट की छपाई से जुड़े तथ्यों का पता लगाने के लिए कस्टडी जरूरी है।

जांच जारी, कई पहलुओं पर पूछताछ

पुलिस अब कस्टडी के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जांच करेगी। अधिकारियों का कहना है कि प्रदर्शन की योजना और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button